
Today Tarot Card Reading: मेष राशि के लिए सिक्स आफ स्वार्ड्स कार्ड संकेत दे रहा है कि आज आप भविष्योन्मुखी योजनाओं पर गंभीर बने रहेंगे. करियर कारोबार में सावधानी से आगे बढ़ेंगे. अनुभवियों का सानिध्य बढ़ाएंगे. सूझबूझ और लगन से उचित जगह बनाए रखेंगे. पूर्व सहयोगियों का साथ पाएंगे. सीख प्रशिक्षण और अनुभव का लाभ उठाएंगे. आसपास की स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे. खर्च एवं निवेश के मामलों में गति आएगी. विविध कार्यों को जिम्मेदारी से आगे बढ़ाएंगे. करीबियों से सीख सलाह रखेंगे. विभिन्न कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश करें. सजगता सतर्कता से कार्य करेंगे. कार्यों में निरंतरता बना रखें. बजट के प्रति गंभीरता बनाए रहें. रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. ढोंग व दिखावे से बचें.
कैसा रहेगा आज का दिन?
- विभिन्न मामलों में भावावेश में आने से बचें. घर पारिवार के मामलों में स्पष्टता से पक्ष रखें.
- अनुशासन अनुपालन से कार्य करेंगे. तर्कशीलता को महत्व देंगे. उधार से बचें. व्यर्थ बातों और अफवाहों में न पड़ें.
- अनावश्यक दिखावा करने से बचें. स्मार्ट वर्किंग बनाए रखें. बड़ों की सलाह का सम्मान करेंगे.
- स्वजनों संग सुखद पल बिताएंगे. अपनों के लिए अधिकाधिक करेंगे.
- दूर देश की यात्रा हो सकती है. न्यायिक मामलों में ढिलाई न करें.
- विपक्ष कमतर बना रहेगा. धूर्त लोगों से दूरी बनाए रखें.
- अपनों की इच्छाओं का सम्मान करें. जरूरी बातों को अनदेखा न करें.
अतिआत्मविश्वास न दिखाएं. धैर्य धर्म से राह बनाएं. शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें. कार्य व्यवस्था का पालन करें. भावनात्मक संबंधों में दबाव से बचें. सहज सावधानी बनाए रखें. अतिउत्साह में न आएं.
लकी नंबर – 3, 8, 9
कलर – लाल
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/zyWaY5O