
टीवी की मशहूर बहू अनुपमा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. क्योंकि बेटे के बाद अब बहू भी उनका साथ छोड़ने वाली है. हाल ही में अनुपमा के बेटे समर की मौत का सीन ऑन एयर किया गया था. इस नए ट्विस्ट के बाद सीरियल ‘अनुपमां’ में समर का किरदार निभाने वाले सागर पारेख ने शो को अलविदा कह दिया था और जल्द ‘छोटी अनु’ का किरदार निभाने वाली ‘चाइल्ड एक्ट्रेस’ अस्मि देव भी इस शो से एग्जिट लेंगी, क्योंकि अनुपमा की इस सबसे छोटी बेटी की सीरियल में मौत दिखाई जाएगी. अब अनुपमा के फैंस को तीसरा झटका लगा है, क्योंकि अनुपमा की बड़ी बहू किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह ने ये शो छोड़ दिया है.
दरअसल कुछ दिन पहले सीरियल ‘अनुपमां’ में ये दिखाया गया था कि किंजल (अनुपमा की बहू) और तोशु (अनुपमा का बेटा) ने शाह हाउस को छोड़कर विदेश में रहने का फैसला ले लिया है. इस ट्विस्ट के बाद तोशु तो स्क्रीन पर नजर आ रहे थे, लेकिन निधि शाह शो से लगभग गायब हो गई थीं. तब निधि के फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने ये कह दिया है कि वो शो से बाहर हो गई हैं. रुपाली गांगुली के शो को अलविदा कहने का फैसला निधि का खुद का है.
Nobody let Anupama talk to Kinjal properly. But these little moments are enough to make you smile
#Anupamaa pic.twitter.com/EzUNXt9D9E
— Gunjan (@AnOptimist9) August 1, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
ये भी पढ़ें-कार्तिक आर्यन ही नहीं, इन फिल्मी सितारों ने भी बिना फीस किया काम, बेहद दिलचस्प है इनका सफर
जानें फिलहाल क्या कर रही हैं निधि शाह
पिछले 3 सालों से दर्शकों का बतौर किंजल मनोरंजन करने के बाद निधि को लगा कि राजन शाही के शो को अलविदा कहने का ये सही समय है. भले ही फिलहाल निधि इस शो में नजर न आ रही हों, लेकिन जरूरत पड़ने पर मेकर्स उन्हें फिर से अप्रोच कर सकते हैं, क्योंकि कहानी में उनके किरदार को विदेश जाते हुए दिखाया गया है. फिलहाल निधि ओटीटी और टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दे रही हैं और अच्छा मौका मिला तो वो जल्द नए प्रोजेक्ट के साथ स्क्रीन पर लौट आएंगी.
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/iUVABXI

