
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं. गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ वो मणिपुर के इंफाल में सात फेरे लेंगे. वहीं, इस बीच रणदीप की होने वाली पत्नी ने अपने सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. अब लोग लिन लैशराम के बारे में जानने के लिए बेताब हैं? तो चलिए जानते हैं कौन हैं रणदीप की होने वाली दुल्हनिया?
लिन लैशराम एक मणिपुर की जानी-मानी मॉडल हैं. मॉडल के साथ साथ वो एक एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है. लिन बिजनेस टाइकून हैं, जो Shampoo Sana नाम का ज्वेलरी ब्रांड चला रही हैं. बता दें कि दोनों के बीच 10 साल का अंतर है. रणदीप की उम्र 47 है तो वहीं लिन 37 साल की हैं.
View this post on Instagram
प्रीवेडिंग की तस्वीरें वायरल
रणदीप और लिन की प्रीवेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में आप देख सकते हैं कपल अपने दोस्तों और परिवार के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं. पहली तस्वीर में रणदीप और उनकी प्रेमिका अपने दोस्तों के साथ रेड कलर की ट्रेडिशनल शॉल ओढ़े पोज देते दिख रहे हैं.
View this post on Instagram
27 को पहुंचे थे इंफाल
वहीं, वायरल हो रही दूसरी तस्वीर भी काफी मजेदार है. दूसरी फोटो में रणदीप डांसिंग पोज देते दिख रहे हैं. एक्टर ने फोटो में ऑफ व्हाइट शर्ट के साथ लाइट ब्लू करलर की पैंट पहन रखी है. वहीं, लिन ने लेमन रंग की कॉटन साड़ी पहन अपने लुक को कंप्लीट किया है. तीसरी तस्वीर डिनर टेबल की है जहां सब साथ बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं. बता दें कि कपल अपनी शादी के लिए 27 नवंबर को इंफाल पहुंचे थे.
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/7jphq4P