YouTube पर सब्सक्राइबर बढ़ाने हैं तो आजमाएं ये ट्रिक, होने लगेगी तगड़ी कमाई

अगर आप भी यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहते हैं लेकिन बढ़ते ही नहीं है तो ये जानकारी आपके लिए है. आजकल हर दूसरा-तीसरा शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना टैलेंट आजमा रहा है. सोशल मीडिया के जितने यूजर्स बढ़ते जा रहे हैं उतना ही मुश्किल उन पर वायरल होना हो गया है. पर आपको इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको बताएंगे कि आप यूट्यूब पर अपने फॉलोअर्स कैसे बढ़ा सकते हैं और उससे कमाई कर सकते हैं.

यूट्यूब ऐसे प्लेटफॉर्म में से एक है जिस पर वीडियो बनाकर अपलोड करने से कमाई की जा सकती है. ये प्लेटफॉर्म हर यूजर को खुद को साबित करने का मौका देता है. इस प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आपको इन बातों का खास ध्यान रखना होगा.

यूट्यूब पर ऐसे बढेंगे सब्सक्राइबर्स

अगर आप यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने रेगुलर पोस्ट करने वाले कंटेंट में कुछ बजलाव करना होगा. अगर आपके सब्सक्राइबर नहीं बढ़ रहे है तो हो सकता है कि आप जो कंटेंट डाल रहे हैं उसमें कोई नयापन नहीं है. ऐसे में आपको जरूरत है कि आप अपने कंटेंट में कुछ बदलाव करें इसके लिए सबसे जरूरी है कि कंटेंट क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों का ध्यान रखना होगा.

इन टिप्स को करें फॉलो

  • हर दिन शॉर्ट वीडियो जरूरी पोस्ट करें.
  • हर वीडियो का थम्बनेल अट्रैक्टिव होना चाहिए.
  • हमेशा हाई क्वालिटी कंटेंट डालने की कोशिश करें.
  • अपने चैनल को ऑप्टिमाइज करें.
  • कन्सिस्टन्सी बनाए रखें.
  • चैनल प्रमोशन करें.
  • YouTube एड

ये गलतियां ना करें

कोशिश करें कि आप अपने कंटेंट को एचडी क्वालिटी में ही पोस्ट करें. खराब क्वालिटी का कंटेंट कोई देखना चाहता है. यानी आपको ऐसा कंटेंट डालना होगा जिसे लोग लगातार देखना चाहें.

कई लोग ये गलती हर बार करते हैं कि हफ्ते 10 दिन में केवल एक-दो वीडियो ही डालते हैं. इसके बाद कई दिनों तक कुछ नहीं डालते हैं. अगर आपको यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने हैं और वीडियो वायरल कराना है तो कन्सिस्टन्सी बनाए रखनी होगी.

बिना थम्बनेल के कोई वीडियो या शॉर्ट्स अपलोड ना करें, बेहद जरूरी है की आपकी वीडियो पर अट्रैक्टिव थम्बनेल हो जिसे देख कर लोग वीडियो प्ले करने के लिए खुद को रोक ना पाएं.

ऐसे होगी कमाई

यूट्यूब पर आपकी वीडियो के लाइक, कमेंट और वॉच टाइम पर डिपेंड करते हैं. यूट्यूब की पॉलिसी के मुताबिक आपके 1000 सब्सक्राइबर या इससे ज्यादा होने चाहिए. इसके अलावा आपकी चैनल पर 4000 घंटे व्यू होने चाहिए. यही नहीं आपके यूट्यूब शॉर्ट्स पर भी 3 महीने में 10 लाख व्यू होना बेहद जरूरी है. अगर आप इस पॉलिसी के मुताबिक चलने में कामयाब हो जाते हैं तो आप इस प्लेटफॉर्म पर मोटी कमाई कर सकते हैं.

ध्यान दें कि आपके यूट्यूब चैनल पर कोई कॉपी राइट या कॉम्यूनिटी स्टेंटर्ड स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ठंडे बिस्तर से छुटकारा, ये 3 डिवाइस ठंड के मौसम में आएंगे काम

यह भी पढ़ें: TATA के प्लांट पहुंचे अश्विनी वैष्णव, iPhone बनाने पर आया बड़ा अपडेट

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/lkrzEnj