
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी रविवार यानी 3 दिसंबर को आ जाएंगे. इस दिन राज्य में भाजपा और कांग्रेस के भाग्य का फैसला हो जाएगा. लेकिन नतीजों से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसको कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी अपने एक्स (ट्वीटर) हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर गिनते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो बालाघाट का बताया जा रहा है.
कांग्रेस का आरोप है कि बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेराफेरी की है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि बालाघाट कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा समेत इस मामले में शामिल कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए.
ये भी पढ़ें: MP चुनाव: सरकारी कर्मचारियों को नहीं डालने दिया वोट, कांग्रेस का आरोप
पोस्टल बैलेट में हेराफेरी का आरोप
प्रदेश कांग्रेस को बालाघाट से मिली शिकायत के मुताबिक बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने स्ट्रांग रूम से पोस्टल बैलेट निकालकर उनमें हेराफेरी करने का काम किया है. बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी ने एक वीडियो भेजकर शिकायत की है. इसमें बताया गया है कि कलेक्टर बालाघाट जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के कर्मचारियों द्वारा डाले गये पोस्टल वोट ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में रखे गए थे. लेकिन पुलिस सुरक्षा में रखे पोस्टल वोट 3 दिसम्बर से पहले अनाधिकृत रूप से ट्रेजरी रूम खुलवाकर पोस्टल वोट निकलवाकर कर्मचारियों को सौंप दिये गये हैं. इस घटना का वीडियो निर्वाचन आयोग को सौंपा गया है.
ये भी पढ़ें:नतीजे से पहले एक्शन में कांग्रेस, सरकारी अधिकारियों की बनवा रही लिस्ट
चुनाव आयोग से की शिकायत
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि प्रदेश के बालाघाट जिले में पोस्टल बैलेट को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है. इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में कांग्रेस पार्टी ने की है. यह अत्यंत गंभीर मामला है. दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिये. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाह्न करता हूं कि वे मुश्तैद रहें और कोई गड़बड़ी ना होने दें.
प्रदेश के बालाघाट ज़िले में पोस्टल बैलेट को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में कांग्रेस पार्टी ने की है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिये।
मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन https://t.co/GL59BN4rSC— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 27, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js
बालाघाट कलेक्टर पर गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने 27 नवंबर को ही स्ट्रांग रूम खुलवाकर बिना अभ्यर्थियों को सूचना दिए डाक मतपत्रों की पेटियां खोल दी है. अंतिम सांसें गिनती शिवराज सरकार और सरकार की अंधभक्ति में लीन कलेक्टर लोकतंत्र के लिये बड़ा ख़तरा हैं. कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सतर्क और चौकन्ना रहे. बीजेपी की करारी हार से बौखलाई चोरी की ये सरकार और कुछ सरकारी दलाल वोट चुराने की फिराक में हैं.
ये भी पढ़ें:भारत की हार पर राहुल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर बरसे शिवराज
कड़ी कार्यवाही करने की मांग
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह, उपाध्यक्ष और चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शिकायत की. बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीष कुमार मिश्रा ने जिले में पोस्टल वोट में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत करते हुये गिरीष मिश्रा सहित इसमें शामिल सभी कर्मचारियों को निलंबित किये जाने की कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/CqAuMEf