जिगना वोरा, सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से बाहर हो गईं हैं. हाल ही में अरुण महाशेट्टी ने उन्हें नॉमिनेट किया, जिसके बाद भावुक होते हुए जिगना ने कहा था कि कलर्स टीवी के इस शो में उन्होंने अरुण के कच्छे भी धोए थे. जिगना की ये बात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए ये एक छोटी सी बात है. लेकिन लोगों ने बिना वजह इसे बड़ा बना दिया. जिगना का मानना है, उनकी जगह अरुण महाशेट्टी या सनी को बिग बॉस के घर से बाहर होना चाहिए था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: घर से बाहर होने पर खफा हुईं जिगना वोरा, कहा- इस कंटेस्टेंट्स को होना था एविक्ट

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/Jo0gynb