फिलिस्तीन की मदद करना सऊदी को पड़ा भारी, इजराइल ने दिया बड़ा झटका

हमास से जारी जंग के बीच इजराइल ने सऊदी अरब को बड़ा झटका दिया है. इजराइल ने वर्ल्ड एक्सपो 2030 की मेजबानी में सऊदी अरब का सपोर्ट नहीं करने का फैसला किया है. दरअसल, गाजा में जारी जंग को लेकर सऊदी ने इजराइल की काफी आलोचना की थी. इसके साथ ही उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल पर हथियार प्रतिंबध लगाने का भी आह्वान किया था.

इस आलोचना के बाद इजराइल ने वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी में सऊदी का सपोर्ट करने से इनकार कर दिया है. कहा जा रहा है कि वर्ल्ड एक्सपो 2030 की मेजबानी के लिए इजराइल अब इटली का सपोर्ट करेगा. बता दें कि इजराइल हमास जंग को लेकर पूरी दुनिया दो हिस्सों में बंट गई थी. पश्चिमी देशों ने इजराइल का खुलकर समर्थन किया था जबकि अरब और मुस्लिमों देशों ने गाजा में इजराइल की कड़ी निंदा की थी.

गाजा में बमबारी के लिए सऊदी अरब ने भी इजराइल की कड़ी निंदा की थी. उसने इजराइली सेना की तीखी आलोचना की थी. सऊदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल पर हथियार प्रतिंबध लगाने की अपील की थी. बता दें कि इजराइल और हमास के बीच पिछले 7 अक्टूर को शुरू हुआ युद्ध आज तलक जारी है. इसी 24 नंवबर को दोनों के बीच चार के लिए युद्धविराम हुआ था.

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/tYfornR