उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है. टनल के भीतर फंसे मजदूरों तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है. इन मजदूरों को पाइप के जरिए बाहर निकाला जा रहा है. टनल में से सबसे पहले एक मजदूर को बाहार निकाला गया, इसके बाद एक-एक कर सभी को बाहर निकाला जा रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी रेस्क्यू ऑपरेशन वाली जगह पर मौजूद हैं और उन्होंने बाहर निकले श्रमिक से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना है. टनल से बाहर आए पहले मजदूर ने पूरी रेस्क्यू टीम का शुक्रिया कहा है. मजदूर ने कहा कि बाहर निकालने के लिए आप लोगों का धन्यवाद. बता दें कि ये मजदूर पिछले 17 दिन से टनल के भीतर फंसे हुए थे. मजदूरों को निकालने के लिए बाहर से ड्रिलिंग कर एक पाइप टनल के भीतर डाली गई है. देखें वीडियो..
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/Uoz4M8q