Jhalak Dikhhla Jaa: आमिर अली हुए शो से बाहर, जनता ने किया रिजेक्ट

Jhalak Dikhla Ja Show: सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 के पहले एविक्शन से जजों के साथ-साथ फैंस को भी काफी बड़ा झटका लगा है. जनता के कम वोट मिलने की वजह से मशहूर एक्टर आमिर अली इस शो से बाहर हो गए हैं. दरअसल पिछले हफ्ते आमिर अली ने अपने शानदार डांस से सभी जजों को प्रभावित करते हुए 22 अंक बटोरे थे. यही वजह है कि उनका शो से पहले एविक्शन में ही बाहर होना सभी के लिए काफी बड़ा झटका था.

पिछले हफ्ते झलक दिखला जा में हुए डांसिंग राउंड में शोएब इब्राहिम को सबसे कम मार्क्स मिले थे. मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी के पैनल ने उन्हें सिर्फ 16 मार्क्स दिए थे. शोएब ही नहीं बल्कि अंजलि आनंद, संगीता फोगाट और राजीव की टीम भी जजों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाईं थी. अंजलि आनंद को जजेस से 17 मार्क्स मिले थे, तो संगीता फोगाट को 18 मार्क्स दिए गए थे. लेकिन जनता की तरफ से आमिर अली को सबसे कम वोट्स मिले और इस वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

https://platform.twitter.com/widgets.js

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 17: घर से बाहर होने पर खफा हुईं जिगना वोरा, कहा- इस कंटेस्टेंट्स को होना था एविक्ट

बिग बॉस को किया था रिजेक्ट

झलक दिखला जा के साथ आमिर अली को ‘बिग बॉस‘ का भी ऑफर मिला था. लेकिन आमिर अली ने सलमान खान के रियलिटी शो को रिजेक्ट करते हुए झलक के लिए हामी भरी. लेकिन इस शो में अपना टैलेंट दिखाने का आमिर को खास मौका नहीं मिल पाया. महज दो हफ्तों में ही उनका सफर ख़त्म हो गया. आपको बता दें, इससे पहले भी आमिर एक डांस रियलिटी शो को हिस्सा बने थे. अपनी एक्स-वाइफ संजीदा के साथ मिलकर आमिर नच बलिये किया था. उन्होंने न सिर्फ इस कपल डांस शो में हिस्सा लिया था, बल्कि आमिर और संजीदा ने नच बलिये की ट्रॉफी अपने नाम की थी.

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/9ErHTCU