सलमान खान बॉलीवुड के एकेले ऐसे एक्टर्स हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने फैंस पर प्यार लुटाने के साथ साथ जरूरत पड़ने पर उन्हें फटकार भी लगाते हैं. उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं कि फैंस उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाएं या सेलिब्रेशन के नाम पर थिएटर में पटाखे फोड़ें. टाइगर 3 को मिली सफलता के बाद टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में जब हमने सलमान खान के साथ इस बारे में बात की तब सलमान ने कहा कि वो फैंस को ही नहीं वक्त आने पर खुद को भी समझाते हैं.
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 17: घर से बाहर होने पर खफा हुईं जिगना वोरा, कहा- इस कंटेस्टेंट्स को होना था एविक्ट
सलमान खान का कहना है कि कई बार फैंस एक्साइटमेंट में कुछ ऐसा कदम उठाते हैं, जिससे दूसरों का नुकसान हो जाए. ऐसे में उन्हें समझाना जरुरी होता है, इसलिए वो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कोशिश करते हैं कि उन्हें गलत काम करने से रोकें.
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/WqvxoXR