राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने राजस्थान में पूरी ताकत लगा दी थी. लेकिन वो सरकार को गिरा नहीं सके. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का इस बात का दर्द है. यही वजह है कि राजस्थान के चुनाव में बीजेपी ने पूरी फौज उतार दी. हॉर्स ट्रेडिंग से सरकार नहीं गिरा सके तो अब हराने के लिए पूरी टीम मैदान में लगी है. लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि हॉर्स ट्रेडिंग वालो को सबक सिखाएंगे. देखें वीडियो…
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/FUuYVjq