
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की तरफ से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएट लेवल प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन होने जा रहा है. इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की डेट 23 नवंबर 2023 तक किया गया है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास आवेदन के लिए केवल आज का दिन है. 23 नवंबर 2023 को एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी.
इच्छुक कैंडिडेट्स उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKSSSC के ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा.
- होम पेज पर जाने के बाद समूह-ग के तहत अलग- अलग विभागों की ग्रेजुएट लेवल प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें.
- आवेदन से जुड़ी जरूरी के सभी डॉक्यूमेंट्स सिग्नेचर,फोटो, आईडी प्रुफ सावधानीपूर्वक अपलोड कर दें.
- फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- उसके बाद सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें.
UKSSSC Recruitment Notification 2023 इस लिंक से डायरेक्ट करे चेक
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ग्रेजुएट होने चाहिए. साथ ही उत्तराखंड के मूल निवासी होने चाहिए. इसके अलावा राज्य के एम्पलॉयमेंट ऑफिस में उनका नाम रजिस्टर्ड और उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड से हाई स्कूल या इंटरमीडिएट पास होने चाहिए. उम्मीदवारों के माता पिता राज्य में ही नौकरी कर इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. साथ ही आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के हिसाब से किया जाएगा.
सैलरी डिटेल्स औल एप्लीकेशन फीस
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए एप्लीकेशन फीस देनी होगी. साथ ही ST,SC EWS,PWD वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को 150 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर देना होगा. वहीं सेलेक्डेट कैंडिडेट्स को 29,200 रुपए से लेकर 92,300 रुपए हर महीने की सैलरी होगी. साथ ही फोरमैन पेरिसमपट्टी पद पर सेलेक्डेट कैंडिडेट्स को 1,12,400 रुपए की सैलरी दी जाएगी.
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/oNXPCtw