
हैदराबाद में पुलिस इंसपेक्टर को धमकी देने के मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है. सीएम सरमा ने कहा है कि अगर यही चीज असम में हुआ होता तो पांच मिनट में मामला सेटल हो जाता. बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को चुनावी जनसभा के दौरान एक पुलिस इंसपेक्टर को खुलेआम धमकी दी थी. इस मामले को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया. वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर असम के मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर ये मामला असम में हुआ होता तो पांच मिनट के अंदर सेटल हो जाता.
खबर अपडेट की जा रही है….
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/5lucovd