
Dainik Rashifal Tula: आज आध्यात्मिक क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी, किसी वरिष्ठ अपने के मार्गदर्शन में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे. कार्य क्षेत्र में लोगों की कूटनीति से बचें, अपने कार्य पर पूरा ध्यान रखें. धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होंगी, व्यावसायिक व्यक्तियों को जनसंख्या बढ़ने से लाभ होगा, उद्योग धंधे में नए अनुबंध होंगे. योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और धैर्य रखें, सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी, लंबी दूरी की यात्रा और विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपका मनोबल बढ़ेगा. राजनीति में आपका पद और कद बढ़ सकता है, विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. सत्ता शासन से जुड़े लोगों को नया दायित्व मिलेगा.
कैसी रहेगी आर्थिक हालत?
- आज धन के लेनदेन में सावधानी बरतें.
- आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
अपनी महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करें. - संपत्ति संबंधी कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा.
- भवन निर्माण संबंधी कार्य में लगे लोगों को नवीन कार्य योजना प्राप्त होगी
- सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है.
- ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा
कैसा रहेगा भावनात्मक पक्ष?
- आज किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम संबंधों में सुख सौहार्द बढ़ेगा
- अपनी सोच को सकारात्मक रखें. अत्यधिक तर्क वितर्क से बचें
- प्रेम विवाह की योजना अपने घरवालों के सामने रखने पर सकारात्मक जवाब मिल सकता है
- वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा
- परिवार में सुखद वातावरण बनेगा
कैसी रहेगी सेहत?
आज हड्डी संबंधी समस्या कुछ अत्यधिक तकलीफ दे सकती है, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें. यात्रा में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें. आपको चोट लगने की संभावना है. पेट में गैस, अपच आदि बीमारियों के प्रति सावधान रहें. बाहर का भोजन खाने से बचें. नित्य व्यायाम आदि करते रहें.
आज का उपाय :– परिवार के किसी वृद्ध को ऊनी कपड़े भेंट करें
from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/7zpYsnu