लैविश लाइफ स्टाइल के शौकीन हैं रणबीर कपूर, अरबों की दौलत के हैं मालिक

कपूर खानदान के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. भले ही वो एक स्टार किड हैं लेकिन उन्होंने इस बात का कभी भी कोई फायदा नहीं उठाया. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने स्ट्रगल कर आज ये मुकाम हासिल कर लिया है कि उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के पास कितनी दौलत है. साथ ही, वह लैविश चीजों के कितने शौकीन हैं चलिए जानते हैं.

बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्टर रणबीर कपूर का फैमिली बैकग्राउंड काफी रिच है लेकिन उन्होंने अपनी पूंजी अपनी मेहनत और लगन से खुद कमाई है. वह एक लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं. इस घर में वो रहते हैं उसकी कीमत और उनके एक्सपेंसिव कार कलेक्शन के दाम जानकर आपके भी होश उड़ने लाजमी हैं.

कुल इतनी संपत्ति के हैं मालिक

बात करें रणबीर कपूर के net worth की तो उनके पास कुल 345 करोड़ रुपए के मालिक हैं. इसके अलावा उन्होंने एक घर लीज पर ले रखा है जिसकी कीमत 45 लख रुपए है. यही नहीं, संजू एक्टर अपनी फिल्मों और brand endorsements से भी कमाई करते हैं. उनकी सालामा कमाई 30 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है. मुंबई के पाली हिल्स में रहने वाले रणबीर कपूर के घर की कीमत 25 से 30 करोड़ रुपए बताई जाती है.

//www.instagram.com/embed.js

एनिमल का फैंस को है इंतजार

इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में रणबीर का खूंखार लुक उनके फैंस को काफी एक्साइट कर रहा है. अब फिल्म की रिलीज में भी ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. 1 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/nQzHoWx