राजस्थान: कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा के ऑडियो लीक का दावा, पोस्टिंग-टिकट दिलाने को लेकर पैसे के लेनदेन का जिक्र

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कई प्रत्याशियों के असली चेहरे निकलकर सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जयपुर की मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा से जुड़ा हुआ है. अर्चना शर्मा के पर्सनल सेक्रेटरी रहे महावीर ने ठीक मतदान से पहले अर्चना शर्मा और उनके बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के कई ऑडियो वायरल कर दिया है. वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अर्चना शर्मा पैसे के लेनदेन का जिक्र करती हुई सुनाई दे रही हैं. हालांकि अर्चना शर्मा ने ऑडियो को फेकर करार दिया है.

ऑडियो में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसे के लेनदेन का जिक्र और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का जिक्र भी है. कैसे सरकार की पावर का इस्तेमाल कर अर्चना शर्मा खुलेआम अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पैसे की वसूली की जा रही है. इन ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है.

आम जनता जो फरियाद लेकर नेताओ के पास पहुंचती है. उनसे कैसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. ये भी ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है. कैसे पावर और रसूख का इस्तेमाल कर मकान तुड़वाने की धमकी देकर अर्चना शर्मा वसूली करती नजर आ रही है. ये भी ऑडियो में सुनाई दे रहा है.

दो बार हराने के बावजूद कांग्रेस ने बनाया है प्रत्याशी

अर्चना शर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि ये सभी ऑडियो फेक हैं. उन्होंने बताया कि मैं चुनाव में मजबूत हूं और जीत रही हूं. इसलिए ऑडियो लीक की साजिश भाजपा द्वारा रची गई है.

मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सर्राफ से 2 बार से लगातार चुनाव हारी हैं. हालांकि पिछली बार 2 हजार वोटों के काफी अंतर से हार हुई थी. इस बार फिर से कांग्रेस ने अर्चना शर्मा को टिकट दिया है.

अर्चना शर्मा ने लीक ऑडियो को करार दिया फेक

बता दें कि राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस की अशोक गहलोत की सरकार है और अर्चना शर्मा के दो बार हराने के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें फिर से जयपुर के मालवीयनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन चुनाव के ठीक पहले कथित तौर पर उनका ऑडियो लीक हो गया है. इससे उनकी मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं.

लेकिन अर्चना शर्मा साफ कह रही हैं कि लीक ऑडियो उनका नहीं है. यह पूरी तरह से फेक ऑडियो है. बीजेपी ने साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह का ऑडियो जारी किया है, जो पूरी तरह से फर्जी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इसी तरह से पहले भी फर्जीवाड़ा करती रही है.

यह भी पढ़ें-गहलोत के पेट में पानी तक नहीं हिला राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/4FDeBpv