राजस्थान: मंत्री शांति धारीवाल को महिला ने की पैसे लौटाने की कोशिश, वीडियो हो गया वायरल

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं. तमाम राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इन दिनों पूरा राजस्थान चुनावी रंग में रंगा हुआ है. नेता जनता को लुभाने के लिए तमाम तरह के वादे कर रहे हैं. इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने राजस्थान के चुनावी माहौल में विवाद पैदा कर दिया है. इस वीडियो में एक महिला राज्य सरकार में मंत्री शांति धारीवाल को पैसे लौटाते हुए नजर आ रही है.

दरअसल वीडियो में एक महिला चुनाव प्रचार करने के लिए निकले मंत्री शांति धारीवाल को रोकती है और उन्हें 25 हजार के नोट वापस करती नजर आ रही है. इस दौरान जोर शोर से ढोल नगाड़ों की आवाजें आ रही हैं. इस बीच महिला मंत्री धारीवाल से कहती हुई सुनाई दे रही है कि उसे 25 हजार रुपए दिए गए थे. यही नहीं इस दौरान महिला ने मंत्री के साथ खड़े एक शख्स की तरफ इशारा भी किया. महिला कहती है कि ये 25 हजार रुपए इन भैया ने उसे दिए थे. और अब वो इसे वापस कर रही है.

पैसे लौटाते महिला का वीडियो वायरल

इस दौरान एक शख्स महिला से कहता है कि इस समय ये सब बातें क्यों कर रही हो. वहीं मंत्री धारीवाल खामोशी के साथ महिला की बात सुनते हैं. वहीं उनके समर्थक मौके का वीडियो रिकॉर्ड करने से मना करते हैं. इस दौरान कुछ समय के लिए वहां का माहौल कुछ देर के लिए काफी गहमा गहमी भरा हो जाता है.

यह भी पढ़ें- जनता के सामने जादूगर की कोई ताकत नहीं, गहलोत पर PM मोदी का बड़ा हमला

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

इस एक वीडियो ने बीजेपी को एक बड़ा मौका दे दिया. चुनावी मौसम में बीजेपी इसे भुनाने में भला कैसे चूकती. मंगलवार को पीएम मोदी ने कोटा में अपनी रैली के दौरान इस वीडियो का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि ये पैसे वोट खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाने थे.पीएम के साथ ही बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. राजस्थान के बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि मंत्री शांति धारीवाल ने 25 हजार में महिला का वोट खरीदने की कोशिश की लेकिन महिला ने उसे वापस कर दिया.

https://platform.twitter.com/widgets.js

‘मूर्तियां खरीदने के लिए दिए के पैसे’

इसके बाद कहानी में एक नया ट्विस्ट तब आया जब उसी महिला का एक और वीडियो मंगलवार को सामने आया. इस वीडियो में महिला ने साफ किया कि ये पैलसे उसे वोट देने के लिए नहीं दिए गए थे बल्कि पैसे मंदिर के लिए मूर्तियां खरीदने के लिए दिए गए थे. महिला ने बताया कि उन्होंने 25 हजार रुपए दिए थे जबकि हमें 25 हजार रुपए और चाहिए थे.

यह भी पढ़ें- देश में नफरत का कारण बेरोजगारी और महंगाई है उदयपुर में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

25 नवंबर को होगा मतदान

आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीदा मुकाबला होने की उम्मीद है. ऐसे में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. बीजेपी की तरफ से जहां वपीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह. सीएम .योगी समेत तमाम नेताओं ने प्रचार की कमान संभाली है, वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम गहलोत प्रचार प्रसार कर रहे है.

from TV9 Bharatvarsh- Hindi News, Hindi Samachar (समाचार), हिंदी न्यूज़ https://ift.tt/3R8jVtK